महाराष्ट्र चुनाव में आज राहुल फूंकेंगे चुनावी बिगुल

महाराष्ट्र चुनाव में आज राहुल फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-13 04:24 GMT
महाराष्ट्र चुनाव में आज राहुल फूंकेंगे चुनावी बिगुल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी आज (रविवार) चुनाव अभियान की शुरूआत करने मैदान में उतरेंगे। राहुल गांधी अपने प्रचार अभियान के पहले दिन महाराष्ट्र में तीन चुनावी रैलियां संबोधित करेंगे। लातूर के असुआ से कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए चनावी प्रचार करने के बाद वह मुंबई के चांदीवली में नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में अपना संबोधन देंगे। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके परिणाम 24 अक्टूबर को सामने आ जाएंगे।

 

Tags:    

Similar News