नकली शराब कांड का मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव गिरफ्तार

नकली शराब कांड का मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-14 05:28 GMT
नकली शराब कांड का मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव गिरफ्तार
हाईलाइट
  • आरजेडी नेता है हरेंद्र यादव।
  • कुशीनगर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपा हरेंद्र यादव गिरफ्तार।
  • राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से किया गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क,कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले में हुई जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपा हरेंद्र यादव गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने यादव को राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से गिरफ्तार किया है। हरेंद्र यादव बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है और आरजेडी नेता है।

कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांवों में नकली शराब की कहर से कई लोगों की असमय मौत हो गई। वहीं अभी भी कुछ लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद दर्ज एफआईआर में मुख्य रूप से दो लोगों के नाम दर्ज किए गए थे। उनमें से एक राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन हरेंद्र यादव को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी। हरेंद्र राजस्थान भाग गया था। इसकी सूचना कुशीनगर के पुलिस टीम को मिली, टीम तुरंत रवाना हो गई। बुधवार को यादव को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। 

हरेंद्र यादव आरजेडी का नेता है। उसका बिहार के गोपालगंज जिले में काफी दबदबा है। हरेंद्र ने बीते साल अक्टूबर माह में संविधान बचाओ न्याय यात्रा का एक बड़ा आयोजन किया था। हरेंद्र के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि कुशीनगर के अलावा जहरीली शराब ने उत्तरप्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार में हाहाकार मचाया है। जहरीली शराब से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 
 

Similar News