मोदी के गढ़ में प्रियंका, राहुल और सोनिया भरेंगे हुंकार, 28 फरवरी को एक साथ करेंगे रैली

मोदी के गढ़ में प्रियंका, राहुल और सोनिया भरेंगे हुंकार, 28 फरवरी को एक साथ करेंगे रैली

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-21 03:25 GMT
मोदी के गढ़ में प्रियंका, राहुल और सोनिया भरेंगे हुंकार, 28 फरवरी को एक साथ करेंगे रैली
हाईलाइट
  • 58 साल बाद गुजरात में होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक
  • प्रियंका गांधी गुजरात में करेंगी महारैली
  • राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी महारैली को करेंगे संबोधित

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मोदी के गढ़ में हुंकार भरेंगे। महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पहली बार जनसभा को संबोधित करने जा रही हैं। इस जनसभा को राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी संबोधित करेंगे। प्रियंका की जनसभा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद होगी। 

बता दें कि 58 साल बाद कांग्रेस की सबसे मजबूत बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर और पीएम मोदी को उनके ही घर में घेरने के लिए कांग्रेस ने ये रणनीति तैयार की है। गुजरात कांग्रेस ने इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका के साथ इस जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। 

CWC की बैठक गुजरात में 58 सालों के बाद हो रही है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के संसदीय दल के नेता मल्किार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनावों के लिए मुद्दों और तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 

 

Similar News