दुबई में लापता हुआ भारतीय व्यक्ति सकुशल मिला

दुबई में लापता हुआ भारतीय व्यक्ति सकुशल मिला

IANS News
Update: 2020-11-29 10:30 GMT
दुबई में लापता हुआ भारतीय व्यक्ति सकुशल मिला
हाईलाइट
  • दुबई में लापता हुआ भारतीय व्यक्ति सकुशल मिला

दुबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पर्यटन वीजा पर दुबई पहुंचने के एक दिन बाद 9 नवंबर से ही लापता एक भारतीय व्यक्ति का शहर के एक अस्पताल में सकुशल होने का पता चला है। उसके रिश्तेदारों ने इसकी पुष्टि की।

गल्फ न्यूज ने उसके भतीजे दुराई मनिराजा के हवाले से कहा, अमृतालिंगम समयमुथू (46) यहां नौकरी करने दुबई आया था।

दुराई के साले कन्नर नगूरकानी ने 16 नवंबर को अमृतलिंगम के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। उसे दुबई पुलिस ने शनिवार को फोन कर सूचित किया कि अमृतलिंगम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दुबई आने के बाद से ही अमृतलिंगम मानसिक रूप से अस्थिर है।

कन्नन ने गल्फ न्यूज को कहा, मैं नहीं जानता वह अस्पताल कैसे पहुंचे। वह बीते चार पांच दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। लेकिन वह अब पूरी तरह से अच्छे हैं।

अमृतलिंगम 8 नवंबर को तीन और लोगों के साथ दुबई पहुंचा था। सभी तमिलनाडु के निवासी हैं।

आरएचए/एसकेपी

Tags:    

Similar News