मेरठ: मनचले ने मारी छात्रा को गोली, आरोपी फरार

मेरठ: मनचले ने मारी छात्रा को गोली, आरोपी फरार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 10:24 GMT
मेरठ: मनचले ने मारी छात्रा को गोली, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, मेरठ। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा को मनचलों ने बीच सड़क पर गोली मार दी। मामला यूपी के मेरठ का है। घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मनचले युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

बताया जा रहा है कि जिला थाना हाईवे इलाके में कुछ मनचले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे थे। घर पर जब छात्रा ने ये बात बताई को छात्रा की मां उसे स्कूल छोड़ने आने लगी। लेकिन मंगलवार को छात्रा अकेली स्कूल जा रही थी। इस बीच जितेन्द्र नाम के एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसने गोली चला दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

सथानीय लोगों की मदद से छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार बदमाशों  की तलाश में भी पुलिस जुटी है।

 

बताते चलें कि इससे पहले यूपी के बदायूं में एक लड़की ने मनचलों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया था। वह पुलिस के पास गई, लेकिन उसे वहां भी न्याय नहीं मिला। पीड़िता का कहना था कि पुलिस जांच के नाम पर अपराधी के घर चाय-नाश्ता करके आ जाया करती थी। यह मामला तूल पकड़ा, तो पुलिस सक्रिय हुई।

 

यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन करने वाली योगी सरकार को ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता करनी चाहिए। यूपी पुलिस को नारी सुरक्षा सप्ताह मनाने की बजाए, धरातल पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करनी होगी।

 

Similar News