ओपिनियन पोल : MP, CG और राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत

ओपिनियन पोल : MP, CG और राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-13 14:19 GMT
ओपिनियन पोल : MP, CG और राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत
हाईलाइट
  • ABP न्यूज़ और C VOTER के ओपिनियन पोल में बड़े उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव है। इससे पहले ABP न्यूज़ और C VOTER के ओपिनियन पोल में बड़े उलटफेर होते नजर आ रहे हैं। ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। तीनों राज्यों के करीब 27 हजार 968 लोगों से बातकर यह सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई है। तीनों राज्यों की सभी 65 लोकसभा सीटों पर एक जून से 10 अगस्त के बीच सर्वे हुआ है।

मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी!
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 और लोकसभा की 29 सीटें हैं। अभी प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। ओपिनियन पोल के मुताबिक कुल 230 सीटों में से कांग्रेस को 117, बीजेपी को 106 और अन्य को 7 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को 40%, कांग्रेस को 42% और अन्य को 18 % वोट मिल रहे हैं। सीएम की पसंद के रूप में शिवराज सिंह चौहान 42 %, ज्योतिरादित्य सिंधिया 30% और कमलनाथ 7% लोगों की पसंद हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। यहां बीजेपी को 33, कांग्रेस को 54 और अन्य को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी को 39%, कांग्रेस को 40% और अन्य को 21 % वोट मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए रमन सिंह 34%, अजीत जोगी 17% और भूपेश बघेल 9% लोगों की पसंद हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 46%, कांग्रेस को 36% और अन्य को 18% वोट मिल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है स्थिति?
राजस्थान में विधानसभा की 200 और लोकसभा की 25 सीटें हैं। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 130 बीजेपी को 57 और अन्य को 13 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को 37%, कांग्रेस को 51% और अन्य को 12% वोट मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत 41%, सचिन पायलट 18% लोगों की पसंद हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 47%, कांग्रेस को 43% और अन्य को 10% वोट मिल सकते हैं।

Similar News