पाकिस्तान की नापाक साजिशों का खुलासा, जम्मू कश्मीर डीजीपी का करारा जवाब

जम्मू कश्मीर  पाकिस्तान की नापाक साजिशों का खुलासा, जम्मू कश्मीर डीजीपी का करारा जवाब

Raja Verma
Update: 2022-07-22 15:13 GMT
 पाकिस्तान की नापाक साजिशों का खुलासा, जम्मू कश्मीर डीजीपी का करारा जवाब

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पाकिस्तान कभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आता हैं। अपनी हरकतों की वजह से ही दुनिया भर में पाकिस्तान को आंतकवादी देश के रूप में देखा जाता है। भारत भी पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव देता रहता हैं। फिर भी पाकिस्तान समझने को तैयार नही हैं। इस बार पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नया प्रोपेगेंडा तैयार किया हैं। जिसका खुलासा जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया हैं। उन्होंने कश्मीर घाटी में नापाक साजिशों का पर्दाफाश किया।

डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां कश्मीर में गंदगी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। ये कश्मीर घाटी में सोशल मीडिया के जरिए अब नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पाक एजेंसियों ने मासूम बच्चों को अपना निशाना बनाया हैं। एजेंसियों के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए मासूम बच्चों को भ्रष्ट करके उग्रवाद में बदलने की कोशिश की जा रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके खिलाफ और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जम्मू कश्मीर में आए दिन पाकिस्तान सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता है लेकिन देश के सुरक्षाबल उनकी कोशिशों को हमेशा नाकाम करते रहे है। पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में युवाओं को गुमराह करने के लिए नए- नए तरीके अपनाएं जाते हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान सीमापार के लॉन्चपैड्स का उपयोग कर आतंकियों को भारतीय सीमाओं में घुसाने की फिराक में है।   
 

Tags:    

Similar News