मप्र में आंशिक बादल छाए

मप्र में आंशिक बादल छाए

IANS News
Update: 2019-11-06 04:30 GMT
मप्र में आंशिक बादल छाए

भोपाल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह सिहरन पैदा करने वाली रही। आंशिक बादल छाए हुए हैं, साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से आसमान पर आंशिक बादलों का डेरा है, जिससे बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का दौर जारी है। वहीं, हवाएं सिहरन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने तूफानी चक्रवात का असर राज्य पर भी पड़ रहा है। इसी के चलते आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, इंदौर का 19 डिग्री, ग्वालियर का 14.2 और जबलपुर का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, इंदौर का 31 डिग्री, ग्वालियर का 31.4 डिग्री और जबलपुर का 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Tags:    

Similar News