मप्र में आंशिक बादल छाए

मप्र में आंशिक बादल छाए

IANS News
Update: 2019-11-09 06:01 GMT
मप्र में आंशिक बादल छाए

भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कभी बादल छा जाते हैं तो कभी तेज धूप निकल आती है। इसके चलते कभी ठंड से सिहरन पैदा होती है तो कभी उमस परेशान करने लगती है। शनिवार को भी आंशिक बादल छाए हैं और उसम सता रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य का ऐसा ही मौसम रहा, बादल छाए तो राहत रही और धूप निकलते ही उमस का असर बढ़ गया। मौसम में बदलाव की वजह महा चक्रवात के सक्रिय होने और कमजोर पड़ने को माना जा रहा है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ-साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21, ग्वालियर का 14.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags:    

Similar News