प्रियंका का केंद्र सरकार पर हमला- चंगा सी बोलने वाले 'बेरोजगारी' पर चुप क्यों ?

प्रियंका का केंद्र सरकार पर हमला- चंगा सी बोलने वाले 'बेरोजगारी' पर चुप क्यों ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-06 04:12 GMT
प्रियंका का केंद्र सरकार पर हमला- चंगा सी बोलने वाले 'बेरोजगारी' पर चुप क्यों ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला किया है। प्रियंका ने बेरोजगारी के मुद्दों पर मोदी सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने इंफोसिस में हो रही छंटनी की खबर को आधार बनाते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। 

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि, विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने सब ठीक तो नहीं हो जाएगा, कहीं से भी रोजगार बढ़ने नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही। नामी गिरामी कंपनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। चंगा सी बोलने वाले हैं एकदम चुपी सी। क्यों ?

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में एक सभा को संबोधित किया था। तब उन्होंने कहा था कि भारत में सब चंगा सी। बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। इससे पहले उन्होंने पॉवर कोर्पोरेशन के कर्मचारियों के भविष्य निधि में हुए घोटाले को लेकर सवाल उठाए थे। 
 

 

Tags:    

Similar News