मुश्किल में रेप का दोषी राम रहीम, खारिज हो सकती है पैरोल अर्जी

मुश्किल में रेप का दोषी राम रहीम, खारिज हो सकती है पैरोल अर्जी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-25 10:21 GMT
मुश्किल में रेप का दोषी राम रहीम, खारिज हो सकती है पैरोल अर्जी
हाईलाइट
  • गुरमीत राम रहीम की पैरोल अर्जी हो सकती है खारिज
  • पत्रकार की हत्या और साध्वियों के साथ रेप के मामले में दोषी है राम रहीम
  • बलात्कार मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लग सकता है

डिजिटल डेस्क, सिरसा। बलात्कार मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लग सकता है। बलात्कार राम रहीम के पैरोल अर्जी खारिज हो सकती है। दरअसल राम रहीम ने खेतीबाड़ी के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन उसके पास कोई कृषि भूमि ही नहीं है। सारी भूमि डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट के नाम है। बता दें कि राम रहीम को एक पत्रकार की हत्या और साध्वियों के साथ रेप के मामले में दोषी पाया गया है। 

दो-दो साध्वियों से रेप और पत्रकार की हत्या मामले में सजा काट रहा है गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने पर सस्पेंस गहरा गया है। राम रहीम ने 42 दिनों के पैरोल की अर्जी दी है। जेल प्रशासन ने अच्छे व्यवहार के सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी भी दे दी। अब जिला प्रशासन को राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर फैसला लेना है, लेकिन रेवेन्यू डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के बाद अब उसकी पैरोल की अर्जी खारिज हो सकती है। 

दरअसल, राम रहीम जरूर जेल में बंद है लेकिन उसके अनुयायियों की संख्या हरियाणा में अब भी लाखों में है। वहीं हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पवार ने इसका संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि दो साल बाद अच्छे आचरण के आधार पर किसी भी कैदी को परोल मांगने का हक है। हरियाणा सरकार के इस मंत्री के बयान से सूबे की सियासत गरमा गई है। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को परोल की खबरों के बीच सोमवार को परिजन  सुनारिया जेल में मुलाकात करने के लिए पहुंचे। वे करीब 30 मिनट तक यहां रहे और फिर सिरसा रवाना हो गए। डेरा प्रमुख से जेल में मुलाकात के लिए सोमवार और गुरुवार का दिन निर्धारित है
 

 


 

 

 

 

Tags:    

Similar News