अब भारत में भी काम करेगा ‘बैंक ऑफ चाइना’, RBI ने दिया लाइसेंस

अब भारत में भी काम करेगा ‘बैंक ऑफ चाइना’, RBI ने दिया लाइसेंस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-04 08:10 GMT
अब भारत में भी काम करेगा ‘बैंक ऑफ चाइना’, RBI ने दिया लाइसेंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के बड़े बैंकों में शामिल "बैंक ऑफ चाइना" अब भारत में भी अपनी सेवाएं देगा। भारत में बैंकिंग कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने "बैंक ऑफ चाइना" को लाइसेंस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार बैंकिग ऑपरेशन को लेकर पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वादा किया था। जिसके आधार पर RBI ने यह फैसला लिया है। 

 

 

चीन का एक और बैंक, इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना पहले से भारत में अपनी सर्विसेज दे रहा है। इस बैंक की ब्रांच मुंबई में है। इसके अलावा भारत में करीब 45 विदेशी बैंक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यूके के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की भारत में सबसे ज्यादा 100 ब्रांच हैं। 

 

 

बता दें कि बैंक ऑफ चाइना का नाम दुनिया के बड़े बैंकों में शामिल है। "बैंक ऑफ चाइना" चीन में काम करने वाले चार बड़े सरकारी बैंकों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, जापान सहित कुल 27 देशों में चीन के इस बैंक की शाखांए है। 


 

Similar News