लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव 

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-08 07:24 GMT
लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव 

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें पूर्वी वर्मा, उषा वर्मा और डिम्पल यादव का नाम है। डिम्पल कन्नौज से, उषा हरदोई से और पूर्वी खीरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडेंगी। बता दें कि डिम्पल पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने दिन में 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट में मुलायम सिंह के परिवार से तीन लोगों के नाम शामिल हैं। 

 


सपा की लिस्ट के अनुसार मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव, बदायूं से अपनी किस्मत आजमाएंगे। अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं इटावा से कमलेश कठेरिया, बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि और राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल को टिकट दिया गया है। फिरोजाबाद से टिकट पाने वाले अक्षय यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे हैं। 


एसपी के पास हैं 37 सीटें
गौरतलब है कि यूपी में बीएसपी और आरएलडी के साथ लोकसभा चुनाव में उतर रही एसपी के पास गठबंधन के तहत 37 सीटें हैं। जबकि 38 सीटों पर बीएसपी और 3 पर आरएलडी के उम्मीदवार लड़ेंगे। आपको बता दें कि, पिछली बार भी मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े थे, लेकिन दो सीटों से निर्वाचित होने की वजह से उन्होंने आजमगढ़ सीट अपने पास रखी। मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह के परिवार के ही तेज प्रताप यादव विजयी हुए थे। 


कांग्रेस पहले ही जारी कर चुकी है पहली लिस्ट
गुरुवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उम्मीदवारों की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

 

 

कांग्रेस की पहली लिस्ट के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, जालौन से बृजलाल खबरी, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री के अलावा कुशीनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है।

Similar News