पहली बार भारत के दौरे पर आज आएंगे सऊदी अरब के प्रिंस सलमान

पहली बार भारत के दौरे पर आज आएंगे सऊदी अरब के प्रिंस सलमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-19 02:55 GMT
पहली बार भारत के दौरे पर आज आएंगे सऊदी अरब के प्रिंस सलमान
हाईलाइट
  • पाकिस्तान की यात्रा कर भारत आ रहे हैं प्रिंस सलमान
  • भारत का प्रमुख ऊर्जा सुरक्षा साझेदार भी है सऊदी अरब
  • राष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को भारत आ रहे हैं। वो पहली बार भारत का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके दौरे के दौरान दोनों देशों में ऊर्जा सुरक्षा, निवेश और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि सऊदी अरब भारत का प्रमुख ऊर्जा सुरक्षा साझेदार भी है।

इससे पहले सलमान दो दिन की यात्रा पर रविवार को पाकिस्तान पहुंचे थे, वो वहां से ही भारत आ रहे हैं। रविवार को सऊदी के राजदूत सौद मोहम्मद अल सती ने कहा था कि प्रिंस सलमान की यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत होगा। दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे प्रिंस सलमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे। 


पाकिस्तान से 20 अरब डॉलर का समझौता
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के स्वागत में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इसके बदले में सऊदी ने पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर (1.5 लाख करोड़) के समझौते किए हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद प्रिंस सलमान ने अपनी यात्रा एक दिन के लिए टाल दी थी, उन्हें शनिवार को पाकिस्तान पहुंचना था, लेकिन वो रविवार को वहां पहुंचे थे।

 

 

 

 

Similar News