Video : राजस्थान में बोले शरद यादव- वसुंधरा बहुत मोटी हो गई हैं, इन्हें आराम दो

Video : राजस्थान में बोले शरद यादव- वसुंधरा बहुत मोटी हो गई हैं, इन्हें आराम दो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-06 17:22 GMT
हाईलाइट
  • शरद यादव ने अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली करते हुए दिया था विवादित बयान
  • शरद यादव ने कहा- वसुंधरा पहले बहुत पतली थी
  • अब बहुत मोटी हो गई है
  • शरद यादव ने राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे पर दिया विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में प्रचार के अंतिम दिन जदयू के पूर्व नेता शरद यादव ने सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में वे वसुंधरा राजे को मोटी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए शरद यादव कह रहे हैं, "वसुंधरा को आराम दो। बहुत थक गई है। बहुत मोटी हो गई है। पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है।"

शरद यादव ने यह बयान अलवर में दिया था। यहां की मुंडावर सीट पर कांग्रेस गठबंधन के एक प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली करते हुए उन्होंने वसुंधरा राजे पर यह विवादित टिप्पणी की। शरद यादव ने इस दौरान लोगों से राज्य की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने को कहा।

 

 

गौरतलब है कि शरद यादव जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दिग्गज नेता रहे हैं। जदयू ने जब बिहार में महागठबंधन छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया, तो शरद यादव ने पार्टी के इस कदम का विरोध किया था। बिहार सीएम नीतीश कुमार से मतभेदों के चलते बाद में उन्होंने अपनी पार्टी से राहें अलग कर लीं थी। फिलहाल वे कांग्रेस समेत बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो रहे सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ देखे जा रहे हैं। चुनावी रैलियों में वे केन्द्र की मोदी सरकार के साथ-साथ, बिहार की नीतीश सरकार पर भी निशाने साधते देखे जा रहे हैं।
 

Similar News