कर्नाटक के मंत्री बोले- सरकार गिराने की कोशिश में बीजेपी, हमारे तीन विधायकों को मुंबई में रोका

कर्नाटक के मंत्री बोले- सरकार गिराने की कोशिश में बीजेपी, हमारे तीन विधायकों को मुंबई में रोका

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-14 06:02 GMT
कर्नाटक के मंत्री बोले- सरकार गिराने की कोशिश में बीजेपी, हमारे तीन विधायकों को मुंबई में रोका
हाईलाइट
  • कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा भाजपा चला रही है ऑपरेशन लोटस
  • कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा कि राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार को गिराने के लिए भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ वास्तव में चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ रुके हुए हैं।

खरीद फरोख्त जारी
कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा कि राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है। हमारे तीन विधायक भाजपा के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं। वहां क्या कुछ हुआ है उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, वो हमें पता है।

ये है ऑपरेशन लोटस
कहा जाता है कि 2008 में कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा की सरकार को गिरने से बचाए रखने के लिए भाजपा द्वारा कई विपक्षी विधायकों को लालच दिया गया था। इसी को ‘ऑपरेशन लोटस’ के नाम से जाना जाता है। वहीं शिवकुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर आरोप लगाया है कि वो भाजपा के प्रति नरमी बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भाजपा के प्रति नरमी बरत रहे हैं, जो साज़िश चल रही है सभी विधायकों ने उसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। उन्होंने सिद्धरमैया को भी इस बारे में बताया है।

वेट एंड वॉच की नीति पर कर रहे काम
मंत्री शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री "वेट एंड वॉच" की नीति अपना रहे हैं। यदि मैं उनकी जगह होता तो इसका 24 घंटे के अंदर खुलासा कर देता।’’ हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी। उन्होंने राज्य में विपक्षी बीजेपी का संभवत: जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप कह रहे हैं कि मकर सक्रांति के बाद एक क्रांति होगी, चलिए देखते है।

Similar News