शिमला में बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, PGI में दिखाने के बाद दिल्ली रवाना

शिमला में बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, PGI में दिखाने के बाद दिल्ली रवाना

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-23 03:48 GMT
शिमला में बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, PGI में दिखाने के बाद दिल्ली रवाना

डिजिटल डेस्क, शिमला। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की गुरुवार को शिमला में तबीयत खराब हो गई। उनकी तबीयत खराब होने के मद्देनजर चंडीगढ़ पीजीआई को देर रात को अलर्ट कर दिया गया था। पीजीआई को सूचना दी गई कि यहां सोनिया गांधी को लाया जा सकता है। इसके बाद इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर और संबंधित स्टाफ को तैनात किया गया। पीजीआई में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। बता दें कि सोनिया गांधी दो दिन से बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हुई थीं।

 

देर रात पीजीआई में हुई भर्ती

सोनिया गांधी को देर रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। इस तकलीफ के बाद उन्हें आधी रात को पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई के मास्टर्स ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि उन्हें बताया गया कि सोनिया गांधी पीजीआई किसी भी समय आ सकती हैं। बता दें कि राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा का शिमला के निकट छराबड़ा में निर्माणाधीन आशियाना देखने पहुंची थीं। सोनिया गांधी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर हवाई मार्ग से किया, उसके आगे सड़क मार्ग से छराबड़ा पहुंची। 

 

दिल्ली के लिए हुईं रवाना

बताया जा रहा है कि तीन दिन छराबड़ा में रहने के बाद उन्हें शुक्रवार दोपहर को दिल्ली रवाना होना था, लेकिन उनकी तबियत खराब हो जाने के चलते उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली लाया जा रहा है। जांच के बाद उन्हें देर रात ढाई बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

Similar News