मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet का प्लेन रनवे पर फिसला

मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet का प्लेन रनवे पर फिसला

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-20 05:59 GMT
मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet का प्लेन रनवे पर फिसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। विमान में करीब 183 यात्री सवार थे। जिन्हे सुरक्षित निकला लिया गया। इस हादसे के बाद रात दस बजे के बाद से मुंबई एयरपोर्ट पर सभी उडा़नों को रोक दिया गया है।

स्पाइस जेट ने विमान के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, "विमान संख्या SG-703 जो वाराणसी से मुंबई आ रहा था और इसमें कुल 183 पैसेंजर सवार थे। रनवे संख्या 27 पर कीचड़ होने की वजह से लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया फस गया।" आधे घंटे के लिए विमान सेवाएं रोक दी गईं और कई फ्लाइट्स को दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।

विमान को रनवे से हटाने का काम देर रात तक जारी रहा। इस हादसे की वजह से खराब मौसम के चलते पहले से देरी से चल रही फ्लाइट्स और ज्यादा प्रभावित हुई है। आपको बता दें कि मुंबई में खराब मौसम के चलते शाम को एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता घटकर 250 मीटर तक ही रह गई। इस कारण आधे घंटे के लिए विमान सेवाएं रोक दी गईं और कई फ्लाइट्स को दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग (IMD) की मुंबई यूनिट ने आगे भी बारिश के जारी रहने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को एहतियातन एक दिन के लिए बंद करने का ऐलान किया गया है।

Similar News