तेजस्वी का विवादित ट्वीट 'वंदेमातरम' मतलब 'बंदे मारते हैं हम', मच गया घमासान

तेजस्वी का विवादित ट्वीट 'वंदेमातरम' मतलब 'बंदे मारते हैं हम', मच गया घमासान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-14 13:21 GMT
तेजस्वी का विवादित ट्वीट 'वंदेमातरम' मतलब 'बंदे मारते हैं हम', मच गया घमासान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम हमेशा ही विवादों में बने रहते हैं। इस बार तेजस्वी यादव ने ट्वीटर पर विवादित ट्वीट करते हुए घमासान मचा दिया है। लोगों ने उनको जमकर आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि "सही कहा इनका "वंदे मातरम्" = बंदे मारते है हम"।

सोमवार को तेजस्वी ने अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा वंदेमातरम अनिवार्य किए जाने की आलोचना करते हुए यह tweet किया है। तेजस्वी ने एक पत्रकार की ओर से किए गए ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इन शब्दों का इस्तेमाल किया। इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। कईयों ने तेजस्वी को 9वीं फेल कह दिया तो कई लोगों ने उन्हें कहा कि आप तो बस "चारा लारा करते रहिये"।

 

सही कहा इनका "वंदे मातरम्" = बंदे मारते है हम https://t.co/BmBiFnaHYv

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 13, 2017


लोगों ने ऐसे लगाई तेजस्वी की क्लास

- @mandi_wala ट्विटर यूजर ने तेजस्वी को लिखा "अरे वंदे मातरम से याद आया आपने तो 9वीं के बाद से वंदे मातरम सुना ही नहीं होगा"

- संजय सिंह @laalbaba नाम के ट्विटर एकाउंट से लिखा गया "आपके माइ समीकरण वाले वोटर "वंदे मातरम" और राष्ट्रगान भी नही गाते है। चारा लारा करते रहिये"।

ARVIND MISHRA @mishraarvindi ने लिखा "राष्ट्र शब्दों का अपमान करते हुए आपको शर्म आना चाहिए #लुटेरे"।

Sanjeev Singh @sanjeevparmar02 नाम के ट्विटर हैंडल ने तेजस्वी के इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया "श्रीमान "वन्दे मातरम "सिर्फ़ एक शब्द नहीं बल्कि हर भारतीय का गौरव है..... शर्म आनी चाहिए आपको इस कृत्य के लिए "।

Similar News