Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-08 02:44 GMT

डिजिटल डेस्क, जम्मू. जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में LoC रेखा पर पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक ने भारतीय चौकियों और गांवों पर फायरिंग की, जिसमें 3 जवान जख्मी हो गए हैं। हमले में दो लोगों की मौत और कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है। हमला सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। जून से अब तक एक माह में सीमा पर 'सीजफयर' के 23 मामले सामने आए हैं। इनमें कई आम लोग घायल और जवान शहीद हुए हैं।

एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में LOC पर सुबह फायरिंग शुरू कर दी। पाक ने अंधाधुंध फायरिंग के साथ साथ मोर्टारों से भी हमला किया। 

जून में ही 23 बार पाक ने लांघी सीमा

-22 जून को पाक ने सीमा पार करते हुए पूंछ इलाके में फायरिंग की। इसमें 2 जवान शहीद हुए थे।
-23 जून को पाक की स्पेशल फोर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। उस हमले में 4 आम लोग मारे गए थे। हमले में 3 जवान शहीद हुए थे और 12 गंभीर रूप से घायल हुए थे।
-26 जून को एक बार फिर पाक ने रजौरी में सीमा उल्लंघन किया था। जिसमें पाक सेना ने भारतीय सेना को निशाना बनाया था।
-वहीं 29 जून को पूंछ में मर्यादा लांघी थी। इसमें हमले में भारतीय सेना की चौकी और एक गांव को निशाना बनाया गया था।

वहीं शनिवार हुए सीजफायर उल्लंघन में आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में एक जवान और उनकी पत्नी मारी गई हैं। ये छुट्टी पर थे। अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए घर आए थे। 

Similar News