रेसलर निशा दहिया की हत्या की खबरें झूठी, रेसलर ने खुद ट्विटर पर दी जानकारी, नाम ने पैदा किया कंफ्यूजन

मैं जिंदा हूं रेसलर निशा दहिया की हत्या की खबरें झूठी, रेसलर ने खुद ट्विटर पर दी जानकारी, नाम ने पैदा किया कंफ्यूजन

Anupam Tiwari
Update: 2021-11-10 14:15 GMT
रेसलर निशा दहिया की हत्या की खबरें झूठी, रेसलर ने खुद ट्विटर पर दी जानकारी, नाम ने पैदा किया कंफ्यूजन
हाईलाइट
  • गोंडा से वीडियो जारी कर अपने को जिंदा बताया महिला पहलवान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की रेसलर निशा दहिया की हत्या की खबरें काफी देर से सुर्खियों में बनी हुई है। खबर थी कि निशा पर अंधाधुंध गोलियों की बरसात की गई है। जिसके बाद उनकी मौत हो चुकी है। सिर्फ उनकी ही नहीं उनके भाई की भी मौत की खबर आ रही थी। इस हमले में उनकी मां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही थीं। पर, चौंकाने वाली बात ये है कि निशा बिलकुल ठीक है। खुद उन्होंने ट्विटर पर ये जानकारी दी है।

 

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के हवाले से ये ट्वीट एएनआई ने किया है। जिसमें निशा दहिया एक अन्य रेसलर साक्षी मलिक के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस ट्वीट में निशा ने जानकारी दी है कि वे इस वक्त गोंडा में हैं। जहां वे सीनियर नेशनल खेलने की तैयारी कर रही हैं।

हत्या की खबर हुई थी वायरल
चंद ही घंटों पहले निशा दहिया की हत्या की खबरें वायरल हो रही थीं। खबर थी कि फायरिंग में उनकी और उनके भाई की मौत हो चुकी है और मां गंभीर हैं। पर निशा के इस वीडियो से ये साफ हो गया है कि निशा ठीक हैं और ऐसी किसी घटना की शिकार नहीं हुई हैं।

नाम से हुआ कंफ्यूजन

दरअसल सारा कंफ्यूजन नाम से हुआ है। सोनीपत के एसपी के मुताबिक अंधाधुंध फायरिंग का शिकार होने वाली निशा दहिया कोई और है। एक ही नाम होने की वजह से सारा माजार बिगड़ गया। और  खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांक निशा दहिया नाम की युवती इस दर्दनाक हमले का शिकार हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं है।


 

Tags:    

Similar News