मप्र में आंशिक बदली छाई, गर्मी का असर कम

मप्र में आंशिक बदली छाई, गर्मी का असर कम

IANS News
Update: 2019-10-15 06:30 GMT
मप्र में आंशिक बदली छाई, गर्मी का असर कम

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों के आसमान पर मंगलवार को आंशिक बादल छाने से गर्मी व उमस का असर कम है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून की विदाई के बाद मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों का डेरा है, जिससे गर्मी और उमस का असर कुछ कम है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम के मिजाज में भी बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.2, ग्वालियर का 18.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Similar News