UP: चंदौली में 'जय श्रीराम' न बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया ! हालत गंभीर 

UP: चंदौली में 'जय श्रीराम' न बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया ! हालत गंभीर 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-29 04:31 GMT
UP: चंदौली में 'जय श्रीराम' न बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया ! हालत गंभीर 
हाईलाइट
  • चंदौली में 17 साल के लड़के को 'जय श्री राम' न बोलने पर आग लगाकर जलाने का आरोप
  • युवक की हालत गंभीर
  • BHU के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

डिजिटल डेस्क, चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक नाबालिग लड़के को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि, जय श्री राम नहीं बोलने पर कुछ लोगों ने 17 वर्षीय किशोर को जिंदा जला दिया गया। फिलहाल BHU के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस इस मामले को संदेहास्पद मान रही है। एसपी का कहना है, लड़के ने बार-बार अपना बयान बदला और जांच में उसके द्वारा खुद को आग लगाने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

दरअसल पीड़ित मुस्लिम समुदाय का है। नाबालिग का आरोप है, कुछ लोगों ने उसे जय श्री राम बोलने के लिए कहा जब उसने बोलने से इनकार कर दिया तो उसे जिंदा जला दिया गया। किशोर के मुताबिक, वह दुधारी पुल पर टहलने गया था। वहां से चार लोगों ने उसे अगवा कर खेत में ले गए फिर उसे जबरन जय श्री राम बोलने को कहा, जब किशोर ने मना कर दिया उसके बाद उन लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और मौके से भाग गए। किशोर जली हुई अवस्था में घर पहुंचा। किशोर करीब 45 फीसदी जल गया है।

वहीं पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। एसपी के मुताबिक, जिला अस्पताल चंदौली से जब बीएचयू के लिए उसे रेफर किया गया तो उसने इंस्पेक्टर को बताया, चार लोग थे और बाइक पर सवार थे। पुलिस ने दावा किया है कि, लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो नाबालिग युवक उसमें नहीं दिखा। 

एसपी का कहना है, इस घटना में जय श्री राम जैसी कोई बात नहीं थी। कुछ लोगों ने पीड़ित और उसकी मां को बरगला दिया कि, अगर इस घटना को जय श्री राम के नारे से जोड़ा जाए तो ये बड़ा मामला बन जाएगा और उसे आर्थिक मदद मिलेगा। इसके बाद इन लोगों ने पूरा रुख डायवर्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News