VHP की CIA को धमकी- आतंकी संगठन की लिस्ट से नाम हटाएं नहीं तो..

VHP की CIA को धमकी- आतंकी संगठन की लिस्ट से नाम हटाएं नहीं तो..

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-15 12:05 GMT
VHP की CIA को धमकी- आतंकी संगठन की लिस्ट से नाम हटाएं नहीं तो..
हाईलाइट
  • CIA ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) को भी राष्ट्रवादी संगठन बताया है।
  • VHP ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह घोर आपत्तिजनक
  • अपमानजनक तथा तथ्यों से परे है।
  • अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को धार्मिक उग्रवादी संगठन घोषित किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को धार्मिक उग्रवादी संगठन घोषित किया है। इस पर VHP ने अपनी नाराजगी जताते हुए CIA की आलोचना की है। साथ ही कहा है कि VHP और बजरंगदल पूर्ण रूप से देशभक्त है। दोनों को उग्रवादी संगठन घोषित करना घोर आपत्तिजनक, अपमानजनक तथा तथ्यों से परे है।

VHP ने कहा कि CIA ने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल के बारे में जो बातें कही वह बिल्कुल गलत है। VHP के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि VHP और बजरंग दल के बारे में CIA को सभी तथ्य पता हों, यह संभव नहीं है। जैन ने कहा कि ये आरोप लगाना किसी निहित स्वार्थ के कारण ही सम्भव है। 

सुरेंद्र जैन ने कहा कि अमेरिकी सरकार को भी इस पर एक्शन लेते हुए अपनी इस कुख्यात एजेंसी को सुधार के लिए आदेश देना चाहिए। साथ ही अमेरिकी सरकार को एजेंसी को  यह भी आदेश देना चाहिए कि वह अविलंब अपनी इन गलतियों को सुधारते हुए भारत की जनता से माफी मांगे। अगर जल्द ही यह सुधार नहीं किया गया, तो विश्व हिन्दू परिषद् वैश्विक स्तर पर CIA के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।

जैन के अनुसार, "60 हजार से ज्यादा एकल विद्यालय तथा एक हजार से अधिक अन्य सेवा कार्य करते हुए VHP देश के समग्र विकास के लिए समर्पित है। देश हित व हिन्दू हितों के साथ ये संगठन कभी समझौता नहीं करते। इसके अलावा भी उन्होंने गुलाम कश्मीर के अलावा कश्मीर के ही कुछ अन्य भागों को पाकिस्तान में दिखाया है। यह घोर आपत्तिजनक तथा देश का अपमान है।"

VHP के संयुक्त महासचिव ने यह भी कहा कि CIA की भारत विरोधी मानसिकता उसकी कथित फेसबुक में छपे भारत के मानचित्र से भी स्पष्ट हो जाती है। संभवतः भारत के चर्चों द्वारा लिखे गए पत्र भी इस वृहद षडयंत्र के भाग हैं। ओसामा बिन लादेन को खड़ा करके जिहादी आतंकवादी की आग में विश्व को झोंकने वाला CIA किस अधिकार से भारत के देश भक्त संगठन पर टिप्पणी कर सकता है।

Tags:    

Similar News