प्रियंका गांधी के प्रचार से होगा अखिलेश यादव का फायदा? ये है बड़ी वजह

प्रियंका गांधी के प्रचार से होगा अखिलेश यादव का फायदा? ये है बड़ी वजह

Juhi Verma
Update: 2021-06-19 10:27 GMT
हाईलाइट
  • अखिलेश यादव का नया चुनावी पैंतरा
  • अखिलेश यादव चाहते हैं प्रियंका गांधी करें प्रचार
  • अगले साल यूपी में होना है विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के चुनावी समर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कमर कस कर कूद चुके हैं। चुनावी रणनीति तय है। इस बार किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं, बल्कि छोटे छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी। पर इन सबके बीच चौंकाने वाली खबर ये है कि अखिलेश यादव चाहते हैं कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ज्यादा से ज्यादा चुनाव प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश का रूख करें। हाल में एक निजी चैनल से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि वो ये चाहते हैं कि प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार करें। और लोगों का फैसला देखे कि जनता किसे चुनती है। इसके बाद ये विश्लेषण किए जाने लगे कि आखिर अखिलेश यादव ऐसा चाहते क्यों हैं। जिसके कई कारण निकल कर सामने आए। इस चुनावी विश्लेषण वो तफसील से समझने के लिए देखिए वीडियो:
 

Tags:    

Similar News