बाढ़ में फंसी एंबुलेंस तो महिला ने ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

बाढ़ में फंसी एंबुलेंस तो महिला ने ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-21 14:44 GMT
बाढ़ में फंसी एंबुलेंस तो महिला ने ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में एक 20 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया है। कोठागुडम जिले में रविवार को भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। परिजन महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान बाढ़ में डूबी सड़क से ऑटो का निकलना नहीं हो सका और महिला ने रिक्शे में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भारी बारिश के कारण कुंरापल्ली चार्ला रोड बाढ़ में डूब गया था। महिला के परिजनों ने प्रसव के लिए पहले एम्बुलेंस बुलाई, जो बाढ़ में सड़क के दूसरी तरफ आकर फंस गई। इसके बाद महिला को ऑटो रिक्शा से प्रसव केंद्र ले जाया जाने लगा, लेकिन महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद परिजनों की सहायता से जच्चा और बच्चा दोनों को सड़क के उस पार खड़ी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। प्री मैच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चे का वजन कम है, इसलिए उसे विशेष नवजात इकाई में भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

Similar News