यूपी में 'मुखबिर' करेगा महिलाओं की मदद

यूपी में 'मुखबिर' करेगा महिलाओं की मदद

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-24 07:00 GMT
यूपी में 'मुखबिर' करेगा महिलाओं की मदद

टीम डिजिटल, लखनऊ. महिलाओं के साथ होने वाली बढ़ती वारदातों को देखते हुए सीएम योगी ने उनकी सुरक्षा के लिए कमर कस ली हैं। शुक्रवार को सीएम ने 181 महिला हेल्पलाइन और 64 रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाई गई। 

181 महिला हेल्पलाइन के जरिये पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे मदद पहुंचाई जाएगी। इस योजना का नाम राज्य सरकार ने 'मुखबिर' रखा है।

24x7 काम करेगा हेल्पलाइन 
इस हेल्पलाइन सेवा को जीवीके ईएमआरई संचालित करेगा। ये हेल्पलाइन 24 घंटे सातों दिन काम करेगा। योगी सरकार का मानना है कि ये महिला हेल्पलाइन महिलाओं की ताकत बनेगा। इस महिला हेल्पलाइन के जरिए घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं मदद मांग सकेंगी। मुखबिर योजना में भ्रूण हत्या की सूचना देने वालों को 10 हज़ार से 2 लाख तक का इनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले ये महिला हेल्पलाइन स‍िर्फ 11 जिलों में काम करती थी, लेकिन अब ये 75 ज‍िलों में काम करेगी।

Similar News