किसान आंदोलन 2.0: प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट हो रहे सीज, किसान आंदोलन के बीच सरकार ने दिखाई सख्ती

  • किसानों का आंदोलन जारी
  • प्रदर्शन करने वाले किसानों का बैंक अकाउंट सीज करने में जुटी सरकार
  • किसान शुक्रवार को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Dablu Kumar
Update: 2024-02-22 18:40 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान आंदोलन जारी है। इस बीच सरकार ने आंदोलनकारी किसानों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जितने भी किसान प्रदर्शन में शामिल हैं उनकी प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट को सीज किए जा रहे हैं।

इधर, पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर किसान अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। एमएसपी की मांग कर रहे किसान संगठनों धरना प्रदर्शन बीते आठ दिनों जारी है। शंभू और दातासिंह वाला बॉर्डर पर डटे किसानों ने बुधवार सुबह को दिल्ली कूच करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ जगहों में किसान और पुलिस के बीच हिंसक घटनाएं देखने को मिली। हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाए और रबड़ की गोलियां भी चलाईं। जिसमें दो किसान घायल हो गए। बठिंडा के गांव बल्ला के 23 वर्षीय युवा शुभकरण की मौत हो गई। दूसरे किसान संगरूर के नवांगांव के प्रीतपाल सिंह को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों की ओर से दावा किया जा रहा है कि युवा किसान की मौत गोली लगने से हुई है। खबरों के मुताबिक शंभू बॉर्डर पर भी 6 किसान घायल हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से फिर से चर्चा करने के लिए न्योता दिया है। किसान नेताओं ने केंद्र के प्रस्ताव पर दो दिन के लिए दिल्ली कूच टाल दिया है। किसान शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति का एलान करेंगे। माना जा रहा है कि किसान शुक्रवार सुबह को भी दिल्ली कूच को बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "पंजाब में किसान संगठनों के साथ कई दौर की सार्थक बातचीत हुई है। अभी भी किसानों को कहा है कि इसका समाधान हम वार्ता से निकालेंगे। सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, हम फिर से बात कर सकते हैं।"

बुधवार रात को सरकार ने गन्ना खरीद पर कीमत को बढ़ाया था। लेकिन, फिर किसान आंदोलन के लिए डटे हुए हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सभी फसलों पर एमएसपी मिले।  

Tags:    

Similar News