मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में करवट लेगा मौसम, मध्यप्रदेश में ठंड की वापसी, लुढ़का दिन का तापमान, बारिश की संभावना

  • उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान
  • ठंड में ठिठुरेगा मध्यप्रदेश
  • मौसम विभाग ने जारी की संभावना

Anchal Shridhar
Update: 2024-02-08 19:57 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरी हवाओं के चलने से एक बार फिर राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बात करें राजधानी भोपाल की तो गुरूवार को यहां का तापमान 3 डिग्री तक कम होकर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं इंदौर में 22.8, ग्वालियर में 22.8 और जबलपुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है फिर उसके बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

पंचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

गुरूवार को प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान की बात करें तो इसमें हिल स्टेशन पंचमढ़ी पहले स्थान पर था। यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीधी, खजुराहो, उमरिया, रीवा, रायसेन, शिवपुरी, टीकमगढ़, मलाजखंड, धार, नौगांव, दमोह, नर्मदापुरम, सागर, गुना, बैतूल और छिंदवाड़ा में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान नरसिंहपुर और खंडवा में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद 11-12 फरवरी से मौसम फिर बदलाव होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के चलते बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिन तक पूरे प्रदेश के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों से शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलने वाला है। बात करें राजधानी दिल्ली को तो यहां अगले पांच दिनों दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके साथ यहां सर्दियों का मौसम खत्म हो जाएगा।

इसके साथ ही उत्तर भारत भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी मौसम बदल जाएगा। यहां शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में भी बदलाव होगा। 

Tags:    

Similar News