लोकसभा चुनाव 2024: इस बार कांग्रेस को वोट नहीं देंगे मुस्लिम संजय निरुपम

कांग्रेस से बर्खास्त पूर्व सांसद संजय निरुपम ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के डेढ़ करोड़ मुस्लिम कांग्रेस से नाराज हैं। इस लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। कांग्रेस ने हमेशा से मुस्लिम समुदाय का अपने सियासी हित के लिए इस्तेमाल किया है।

IANS News
Update: 2024-04-27 15:10 GMT

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस से बर्खास्त पूर्व सांसद संजय निरुपम ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के डेढ़ करोड़ मुस्लिम कांग्रेस से नाराज हैं। इस लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। कांग्रेस ने हमेशा से मुस्लिम समुदाय का अपने सियासी हित के लिए इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा, “मुस्लिम समाज कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है। कांग्रेस को हमेशा से ही मुस्लिम समुदाय का वोट मिलता रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस लोकसभा चुनाव में पार्टी ने एक भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया है। यह मुस्लिम समुदाय के साथ कांग्रेस का छलावा है, जिसका जवाब इस बार पार्टी को मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह करने का मन बना लिया है।”

बीते दिनों कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कथित अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से संजय निरुपम को छह वर्षों के लिए बर्खास्त कर दिया था, जबकि निरुपम ने दावा किया था कि उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया है, बल्कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है।

बीते दिनों खबर आई थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने इस संदर्भ में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News