लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची
  • उड़ीसा की दो लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
  • राज्य में चार चरणों में होंगे चुनाव

Anchal Shridhar
Update: 2024-04-28 20:12 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में ओडिशा की दो लोकसभा सीटों के साथ विधानसभा की 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने संबलपुर सीट पर प्रत्याशी को बदला है। पहले यहां दुलाल चंद्र प्रधान को टिकट दिया गया था। लेकिन नई सूची में बदलाव करते हुए कांग्रेस ने दुलाल चंद्र की जगह नागेंद्र प्रधान का अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कटक लोकसभा सीट पर पार्टी ने सुरेश मोहपात्रा को टिकट दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार

ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे। इसके लिए कांग्रेस ने 8 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इन सीटों में से दो सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बदला है। सबसे पहले बारीपदा सीट जो कि एसटी के लिए आरक्षित है उसके प्रत्याशी में बदलाव किया है। पहले यहां से बादल हेम्ब्रम को टिकट दिया गया था। अब उनके स्थान पर प्रमोद कुमार हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह खंडपाद सीट जहां से पार्टी ने पहले मनोज कुमार प्रधान को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब उनके स्थान पर बैजयंतीमाला मोहंती को टिकट दिया है।

इसके साथ ही जलेश्वर से देवी प्रसन्ना चंद, बालासोर से मोनालिसा लेंका, बैराचना से अजय सामल, पल्लाहारा से फकीर सामल, बाराबती कटक से सोफिया फिरदौस और जगतसिंहपुर से प्रतिमा मलिक को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राज्य में विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की तीन सूची जारी की हैं। पहली लिस्ट में पार्टी ने 49, दूसरी लिस्ट में 75 और तीसरी लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

वहीं बात करें राज्य में चुनाव की तो यहां लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे। ये चुनाव चार चरण 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को संपन्न होंगे। राज्य में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा की सीटें हैं।

Tags:    

Similar News