लोकसभा चुनाव 2024: उत्तरप्रदेश की भदोही सीट से भाजपा ने टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी के सामने उतारा अपना प्रत्याशी

  • बुधवार को बीजेपी ने जारी की सूची
  • यूपी की सात सीटों पर किया था ऐलान
  • भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार बिंद पेशे से डॉक्टर

ANAND VANI
Update: 2024-04-11 08:31 GMT

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश की भदोही सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने डॉ विनोद कुमार बिंद को अपना कैंडिडेट घोषित किया है। बिंद अभी मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं।आपको बता दें डॉ. विनोद कुमार बिंद चंदौली जिले के धानापुर के रहने वाले हैं। वह पेशे से चिकित्सक हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में इनका अस्पताल भी संचालित होता है। अब एनडीए नेतृत्वकर्ता बीजेपी ने चंदौली के रहने वाले बिंद को भदोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

भदोही लोकसभा सीट पर बिंद का मुकाबला टीएमसी के उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी से होगा।ललितेश सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। सपा ने ये सीट टीएमसी को दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर की मड़िहान सीट से विधायक रह चुके हैं।

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। जबकि बिंद मझवां सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। सपा से बार बार कहने पर  भी उनका ज्ञानपुर से टिकट नहीं बदला गया, उसके बाद उन्होंने सपा पार्टी छोड़ दिया।  बाद में उन्होंने निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां से विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया और जीत गए। 

आपको बता दें बीजेपी ने बुधवार को अपनी दसवीं सूची जारी की। सूची में सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की सीटों के थे। दसवीं सूची में जिन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया, उनमें मैनपुरी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, मछलीशहर, गाजीपुर शामिल हैं। आज बीजेपी  ने भदोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

Tags:    

Similar News