दिल्ली शराब घोटाला: मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आप को एक और झटका, केजरीवाल के निज सचिव बिभव कुमार बर्खास्त,आप ने दी प्रतिक्रिया

मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आप को एक और झटका, केजरीवाल के निज सचिव बिभव कुमार बर्खास्त,आप ने दी प्रतिक्रिया
  • निजी सचिव बिभव कुमार को बर्खास्त करने का आदेश
  • बिभव कुमार की बर्खास्तगी पर आप ने दी प्रतिक्रिया
  • बीजेपी और उपराज्यपाल पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक लगातार झटके पर झटके लग रहे है। बीते तिन आप के एक मंत्री राजकुमार आनंद ने केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया। उसके दूसरे दिन सीएम केजरीवाल के निज सचिव बिभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। निज सचिव बिभव कुमार को दिल्ली के विजिलेंस विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जिस पर आप नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

विजिलेंस विभाग के विशेष सचिव YVVJ राजशेखर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि बिभव कुमार पर 2007 में पब्लिक सर्वेंट को उसकी ड्यूटी करने से रोकने और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी।विजिलेंस विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में बिभव कुमार की नियुक्ति की प्रक्रिया और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। विजिलेंस विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि बिभव कुमार की नियुक्ति अवैध और अमान्य है।आपको बता दें इससे पहले दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी बिभव कुमार से कई बार पूछताछ कर चुकी है। विजिलेंस विभाग की कार्रवाई पर आप नेताओं की ओर से ये सवाल उठाया जा रहा है कि क्या मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ को विजिलेंस विभाग इस तरह से हटा सकता है या नहीं।

बिभव कुमार की बर्खास्तगी पर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।पार्टी नेता जैस्मीन शाह ने कुमार को बर्खास्त करने की निंदा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। जैस्मीन शाह ने आगे कहा, "पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। अब, एलजी ने निजी सचिव सहित उनके पूरे स्टाफ को बर्खास्त करना शुरू कर दिया है। शाह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य आप को खत्म करना है।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में कुछ दिन ही बचें है, उससे पहले आप पार्टी पर कई खतरा मड़रा रहे है। बीते दिन आप के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा था। उन्हें अभी तक किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली। उसके बाद दिल्ली सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दिया। मंत्री आनंद ने सरकार के साथ साथ पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए आप पर कई आरोप लगाए।

आपको बता दें राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार के पहले ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद सरकार और पार्टी का साथ छोड़ा है। अनुसूचित जाति कोटे से मंत्री रहे आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय के पद पर थे। राजकुमार आनंद ने आप आलाकमान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं और मेरे साथ अनुसूचित जाति के कई कार्यकर्ता आप से ठगा हुआ महसूस कर रहे है। पार्टी में अनुसूचित जाति के विधायकों और पार्षदों का सम्मान नहीं है। बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों को मुख्य पदों पर जगह नहीं दी जाती हैं। अगर हम अनुसूचित जाति के लिए ही काम नहीं कर सके तो आप में रहने का कोई मतलब नहीं है। इसी के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा।

Created On :   11 April 2024 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story