Delhi Excise Policy: शराब नीति मामले में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के बरी होने पर तेजस्वी यादव ने की बड़ी मांग, केंद्र सरकार को भी लिया आड़े हाथों

डिजिटल डेस्क, पटना। दिल्ली आबकारी मामले में घिरे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने स्वागत किया है। इस सिलसिले में बिहार में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही तेजस्वी यादव ने बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिशोध में जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं। संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है।।। भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया।।। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए।
तेजस्वी यादव ने की दिल्ली में फिर से चुनाव कराने की अपील
तेजस्वी यादव ने कहा, "सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक वेंडेट्टा का शिकार होता रहा है।।। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुकी है।।। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया।।। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।"
इसके अलावा आरजेडी सांसद मनोज झा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अब कितने लोग माफी मांगेंगे? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब वेंडेट्टा किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा।"
बिहार के डिप्टी सीएम ने केजरीवाल पर साधा निशाना
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को अदालत से राहत मिलने के सवाल पर कहा, "संविधान में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को न्यायपालिका के फैसलों का सम्मान करना चाहिए।"
Created On :   27 Feb 2026 6:00 PM IST












