राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के घटक दलों के बीच खींचतान जारी ,कांग्रेस ने पेश की दावेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के बीच खींचतान जारी है, इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है। आपको बता दें महाराष्ट्र में राज्यसभा की खाली 7 सीटों में से विपक्ष केवल एक सीट जीत सकता है। 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है।
यह भी पढ़े -NCP कोर कमेटी की अहम बैठक, दिवंगत अजित पवार की पति को बनाया पार्टी प्रमुख, बेटे पार्थ पवार को सौंपी ये जिम्मेदारी
उस एक सीट पर कांग्रेस ने दावेदारी पेश की है। इसे लेकर विपक्षी दलों के ग्रुप MVA में फूट पड़ गई है। गठबंधन में कांग्रेस , शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी के नेता अपने अपने दल के लिए दावेदारी ठोंक रहे है। बीते दिन एमवीए के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यसभा सीट पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक की। कांग्रेस नेता राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते अपने लिए मांग कर रहे है।
यह भी पढ़े -राज्यसभा तो तय, लोकसभा 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से मैदान में उतरना पसंद करेंगे रामदास आठवले
राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्षी खेमे की महाविकास अघाड़ी दलों के बीच राजनीतिक खींचतान खूब हो रही है। विधायकों की संख्या के हिसाब से एमवीए को एक सीट मिल सकती है। लेकिन एमवीए गठबंधन की ओर से किसका उम्मीदवार होगा, यह बात अभी तक साफ नहीं हुई है। अब देखना है कि गठबंधन में सीट पर बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझेगा या नहीं। बीते दिन हुई बैठक के बाद ये तय हुआ कि सभी दल अपने-अपने हाईकमान के साथ विचार-विमर्श करेंगे, उसके बाद फाइनल डिसीजन लिया जाएगा। अब देखना है कि एमवीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। या तीनों पार्टियों की सहमति से ही राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। ये तय हैं कि तीनों के एक साथ चुनाव लड़ने पर ही एक सीट पर जीत निश्चित होगी।
Created On :   27 Feb 2026 5:52 PM IST













