- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- राज्यसभा तो तय, लोकसभा 2029 के...
Parbhani News: राज्यसभा तो तय, लोकसभा 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से मैदान में उतरना पसंद करेंगे रामदास आठवले

Parbhani News. महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के लिए प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदाल आठवले ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उनकी राज्यसभा सदस्यता लगभग तय है। हालांकि, उन्होंने यह भी इच्छा व्यक्त की कि वे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से मैदान में उतरना पसंद करेंगे। वे बुधवार, 25 फरवरी को परभणी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी डी.एन. दाभाडे, राणूबाई वायवल, डॉ. सिद्धार्थ भालेराव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आठवले ने कहा कि Republican Party of India (Athawale) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक दल है और वे पार्टी की ओर से केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि राजग ने उन्हें पूर्व में दो बार राज्यसभा भेजा है और तीसरी बार भी उनका राज्यसभा जाना सुनिश्चित है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान, एआई समिट में कांग्रेस के विरोध पर बोले रामदास आठवले
महायुति का समीकरण
संख्याबल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की चार सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर शिवसेना और एक सीट पर एनसीपी के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि सातवीं सीट पर भी महायुति अपना प्रत्याशी उतार सकती है और उसे विजयी बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
महाबोधि महाविहार पर नियंत्रण का मुद्दा
पत्रकार वार्ता के दौरान आठवले ने कहा कि बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार पूर्णतः बौद्ध समुदाय के नियंत्रण में होना चाहिए। उनका तर्क था कि जब अन्य धर्मों के ट्रस्टों में बौद्ध समुदाय को शामिल नहीं किया जाता, तो महाबोधि महाविहार ट्रस्ट में अन्य धर्मावलंबियों को क्यों रखा गया है।
एकीकरण पर विचार
प्रकाश आंबेडकर के संदर्भ में आठवले ने कहा कि वे उनके नेता हैं और दलित शक्ति के एकीकरण को लेकर उन्होंने समय-समय पर सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक एकजुटता की आवश्यकता पर भी बल दिया।
Created On :   26 Feb 2026 7:55 PM IST













