New Delhi News: स्कूली छात्रों के साथ प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा

Delhi News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्कूली छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ संवाद कार्यक्रम ने पिछले वर्ष के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (3.56 करोड़ पंजीकरण) को पार कर लिया है और चार करोड़ से अधिक ऑनलाइन प्रतिभागी पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं।
यह भी पढ़े -दिल्ली विधानसभा ने आप सरकार की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के 3 पुलिस अधिकारियों को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परीक्षा पे चर्चा महज एक वार्षिक संवाद से कहीं अधिक एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में तब्दील हो गयी है जिसका उद्देश्य देश के युवाओं के लिए तनाव मुक्त वातावरण का निर्माण करना है।
प्रधान ने सभी छात्र-छात्राओं से ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है, छात्र प्रधानमंत्री मोदी के आत्मविश्वास, एकाग्रता और स्वास्थ्य पर दिए गए व्याख्यान से परीक्षा संबंधी तनाव को कम कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -भाई को पीटने के बदले किया कत्ल, वारदात के बाद भागे बिहार, दिल्ली पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की प्रमुख पहल परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के लिए पंजीकरण ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है जिसमें आठ जनवरी, 2026 तक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के चार करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इस कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ परीक्षा के प्रति सकारात्मक, आत्मविश्वास पूर्ण और तनाव मुक्त दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में इसकी निरंतर सफलता को दर्शाती है।
यह भी पढ़े -'अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए ममता ने ईडी से कागज चुराए', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला
Created On :   10 Jan 2026 6:21 PM IST








