- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- बीज माफियाओं के खिलाफ कड़े सीड एक्ट...
बड़ा कदम: बीज माफियाओं के खिलाफ कड़े सीड एक्ट लाने को लेकर शिवराज 10 सितंबर को देशभर के किसान नेताओं के साथ करेंगे बैठक

- नकली और अमानक बीजों के नुकसान से सुरक्षित करने की दिशा में बढ़ा कदम
- समृद्ध और आत्मनिर्भर किसान के विजन को अमलीजामा पहनाते हुए केंद्र सरकार एक नया कानून
- 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कृषि भवन में देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के शीर्ष नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार किसानों को नकली और अमानक बीजों के नुकसान से सुरक्षित करने की दिशा में बढ़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और आत्मनिर्भर किसान के विजन को अमलीजामा पहनाते हुए केंद्र सरकार एक नया और सख्त ‘सीड एक्ट’ लाने की तैयारी में है। इस कानून को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कृषि भवन में देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के शीर्ष नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीड कानून के मसौदे पर सीधे किसानों के जमीनी अनुभव, सुझाव और पक्ष को शामिल करना है, ताकि बीज माफियाओं के खिलाफ एक अचूक और प्रभावी व्यवस्था खड़ी की जा सके। प्रस्तावित नए 'सीड एक्ट' के तहत नकली, मिलावटी या घटिया बीज बेचने वाली कंपनियों और कारोबारियों के खिलाफ भारी जुर्माने और जेल की सजा जैसे बेहद सख्त कानूनी प्रावधान किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार का स्पष्ट रुख है कि कानून ऐसा बने जो बीज की गुणवत्ता और पारदर्शी ट्रेसिंग सिस्टम की शत-प्रतिशत गारंटी दे, साथ ही किसानों के पारंपरिक बीजों के अधिकारों की भी रक्षा करे।
10 सितंबर को आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय विमर्श में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के किसान प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भारतीय किसान संघ, बीकेयू (विभिन्न घटक), अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति, किसान महापंचायत, भारतीय कृषक समाज, गांव किसान उन्नयन और सोसाइटी फॉर इंडिपेंडेंट फार्मर्स एसोसिएशन (एसआईएफए), महाराष्ट्र का शेतकारी संगठन समेत कई अन्य संगठनों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा।
Created On :   9 Sept 2026 6:23 PM IST












