- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP में 11 DSP स्तर के अधिकारियों के...
MP News: MP में 11 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, 3 को ASP की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने पुलिस विभाग में 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश 9 सितंबर 2026 को जारी किया गया। इन अधिकारियों को अस्थायी रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और अन्य पदों पर पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़े -दिल्ली पुलिस ने अंतर-राज्यीय अवैध हथियार नेटवर्क का किया भंडाफोड़, सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य गिरफ्तार
रेश मर्सकोले को पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक, सुरेश मर्सकोले को रेडियो जोन ग्वालियर के DSP पद से पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। प्रवीण अठाना को सागर के खुरई से 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर में उप सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उमेश कुमार तिवारी को भोपाल में सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज के पद से पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
भगत सिंह गोथरिया को जबलपुर मुख्यालय के DSP पद से पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज जबलपुर बनाया गया है। प्रभा किरण किरो को EOW रीवा से 8वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में उप सेनानी पद पर भेजा गया है। विक्रम सिंह कनपुरिया को उज्जैन यातायात से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आर्म्स, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़े -'जारकीहोली पर ईडी की छापेमारी को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा', कर्नाटक भाजपा का कांग्रेस पर हमला
संजय खरे, मनोज खत्री समेत इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
इसके अलावा संजय खरे को सतना यातायात से छतरपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। मनोज खत्री को उज्जैन यातायात में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शाहिद अहमद को CAPT भोपाल से विशेष शाखा की सुरक्षा वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया है। प्रवीण सिंह परिहार को लोकायुक्त संगठन भोपाल से 26वीं वाहिनी विसबल गुना में उप सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं अजय पंडित को इंदौर में माननीय उच्च न्यायालय की सुरक्षा में सहायक सेनानी के पद से 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल में उप सेनानी बनाया गया है। गृह विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
Created On :   9 Sept 2026 8:19 PM IST













