- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- इंदौर से नागपुर 6 घंटे...
Nagpur News: इंदौर से नागपुर 6 घंटे में...बैतूल-खंडवा फोर लेन हाई-वे को हरी झंडी

Nagpur News मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बीच व्यापार, परिवहन और संपर्क को नई रफ्तार देने के लिए बैतूल-खंडवा फोरलेन हाई-वे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। यह हाईवे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार लाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इंदौर से नागपुर के बीच का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। वर्तमान में इंदौर से नागपुर जाने में टू-लेन सड़कों के कारण लगभग 13 से 14 घंटे लगते हैं, लेकिन इस हाई-वे के बनने के बाद यह दूरी महज 6 घंटे में तय की जा सकेगी। यह प्रोजेक्ट व्यापक बैतूल-खंडवा-वडोदरा कॉरिडोर का हिस्सा है, जिससे मध्य प्रदेश के सड़क संपर्क गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख व्यावसायिक शहरों से सीधे मजबूत होंगे।
इंदौर-नागपुर रूट को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट मुताबिक, यह कॉरिडोर इंदौर और नागपुर एयरपोर्ट, इंदौर के मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और बैतूल व खंडवा के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी बनेगा। यह रूट एनएच-47, एनएच-753 और एनएच-52 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को सीधे जोड़ेगा। हरदा और बैतूल के रास्ते इंदौर से नागपुर के बीच चलने वाले यातायात को इससे सीधा लाभ मिलेगा। लगभग एक्सप्रेस-वे स्तर की सुविधाओं से लैस यह हाईवे दक्षिण भारत की ओर जाने वाली लंबी दूरी की यात्रा को भी सुगम और समय की बचत करने वाला बनाएगा।
यह भी पढ़े -विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण, प्रवाह और भावाभिव्यक्ति से जीता मन, पठन प्रतियोगिता में गूंजी हिंदी की मधुर वाणी
खास बातें
3 राज्यों को फायदा: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बीच बेहतर होगी रोड कनेक्टिविटी।
बड़ा प्रोजेक्ट: बैतूल-खंडवा-वडोदरा कॉरिडोर के तहत होगा फोरलेन हाई-वे का निर्माण।
सिंहस्थ 2028: उज्जैन सिंहस्थ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
यह भी पढ़े -सूखे से किसान बेहाल, सरकार तत्काल आर्थिक मदद दें , मराठा-ओबीसी आरक्षण पर वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा
Created On :   9 Sept 2026 4:36 PM IST













