विपक्ष पर निशाना: फडणवीस का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- संविधान बदलने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का कांग्रेस कर रही नेतृत्व

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए भारत में संविधान बदलने और रेजिम चेंज अर्थात सत्ता परिवर्तन की अंतरराष्ट्रीय साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों को वोट चोर कह रहे हैं, वे खुद संविधान चोर हैं। अन्य देशों में सत्ता परिवर्तन कराने वाली ताकतों के लोग भी राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। संविधान बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन का षड़यंत्र चल रहा है। देश की जनता इन सभी को जवाब देगी।
गुरुवार को भाजपा गठबंधन की ओर से 'संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। इससे पहले यशवंत स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके और वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री आशीष जैस्वाल सहित कई नेता मौजूद थे।
1975 का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कई बार संविधान और नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन किया। वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान संवैधानिक अधिकारों को बाधित किया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को संरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री पद को सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर रखने जैसा अलोकतांत्रिक कदम उठाया गया। बाद में जनता पार्टी की सरकार ने नागरिकों के मूलभूत अधिकार बहाल किए।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आज भी देश में इसी तरह की साजिश रची जा रही है। नेपाल, बंगाल,पाकिस्तान और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों में सत्ता परिवर्तन के प्रयासों के पीछे अंतरराष्ट्रीय ताकतें सक्रिय रही हैं। अब भारत में भी ऐसी ही कोशिश की जा रही है और इसका नेतृत्व कांग्रेस तथा राहुल गांधी कर रहे हैं।
लाल बुक को लेकर भी राहुल पर निशाना
फडणवीस ने राहुल गांधी के हाथ में दिखाई देने वाली लाल रंग की रूल बुक को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की पुस्तक का रंग नीला है और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने जिस रंग की विचारधारा से देश को बचाने की बात कही थी, राहुल गांधी उसी विचारधारा का प्रतीक मानी जाने वाली लाल किताब लेकर घूम रहे हैं। राहुल गांधी की मंशा संविधान की मूल भावना को बदलने की है। सीजेपी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य देशों में रेजिम चेंज करानेवालों के कच्चे-बच्चे राहुल गांधी को साथ दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -एसटी महिला यात्रियों को बड़ी राहत, एनसीएमसी कार्ड की अनिवार्यता 31 दिसंबर तक टली, जारी आदेश
हार के बाद जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के बाद कांग्रेस जनता को अपने पक्ष में समझाने में नाकाम हो रही है। इसलिए वह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। गडकरी ने कहा कि भारत को 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' कहा जाता है, लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र के चारों स्तंभों को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जहां भी कांग्रेस चुनाव हारती है, वहां संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दुष्प्रचार शुरू हो जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए अनेक संस्थाओं पर पाबंदियां लगाने वाली कांग्रेस अब देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। गडकरी ने कांग्रेस पर वामपंथी विचारधारा और अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
खड़गे के बयान को बताया बौखलाहट
गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया। गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी चाहे कितने भी नाटक कर लें या विरोध में कितनी भी बयानबाजी करें, देश की जनता उन्हें वोट देने वाली नहीं है।
Created On :  
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

