Nagpur News: भारतीय ज्ञान परंपरा समझने में विद्यार्थियों की मदद करेगी ज्ञानसेतु

Nagpur News भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन को विद्यार्थियों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ ने ‘ज्ञानसेतु’ मार्गदर्शिका तैयार की है।
नई शिक्षा नीति के तहत लागू भारतीय ज्ञान परंपरा के दो क्रेडिट वाले पाठ्यक्रम को समझने और पूरा करने में यह पुस्तिका विद्यार्थियों के लिए मददगार बनेगी। कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने इसका विमोचन किया। यह मार्गदर्शिका मानव विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसका लेखन डॉ. श्रेयस कुऱ्हेकर, डॉ. मेधा कानेटकर और सुमेध पाठक ने किया है।
यह भी पढ़े -एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से बढ़ रहा रेजिस्टेंस का खतरा, ऐसे में फार्मासिस्ट की भूमिका भी अहम - विशेषज्ञों ने सुझाए खास टिप्स
कुलगुरु ने कहा कि पुस्तिका से विद्यार्थियों को विषय समझने और पाठ्यक्रम पूरा करने में सुविधा होगी। उन्होंने इस विषय के शिक्षकों को मार्गदर्शन देने के लिए जिलास्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए। यह पुस्तिका मराठी, हिंदी और अंग्रेजी तीन भाषाओं में उपलब्ध होगी।
Created On :  


