विपक्ष का सवाल: किसानों को 5 हजार रुपए देकर सरकार ने किया क्रूर मजाक, हर्षवर्धन सपकाल ने कहा - इसी रकम में दिवाली मनाकर दिखाएं सीएम

डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र में सूखे के संकट से जूझ रहे किसानों को आर्थिक मदद देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा-महायुति सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि सरकार ने किसानों को केवल 5 हजार रुपए की सहायता देकर उनके साथ क्रूर मजाक किया है। दिवाली के मौके पर भी किसानों तक पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा कि आसमान छूती महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री 5 हजार रुपए में दिवाली मनाकर दिखाएं।
बुधवार को तिलक भवन में कांग्रेस के कोंकण विभाग के लोकसभा, विधानसभा और जिला प्रभारियों के साथ जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपकाल ने भाजपा पर कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी राजनीतिक मर्यादाएं पार कर दी हैं और महिलाओं का अपमान करने से भी पीछे नहीं हट रही है। सपकाल के मुताबिक, दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली के दौरान बस में सवार पार्टी के सांसदों के वीडियो का कुछ सेकंड का हिस्सा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित कर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों सांसदों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। उनके पारिवारिक संबंधों पर सवाल उठाकर भाजपा ने महिला सांसद का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसके बावजूद भाजपा ने फर्जी नैरेटिव फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस इस मामले में संबंधित एजेंसियों के समक्ष उचित शिकायत दर्ज कराएगी।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
