Sharad Pawar Health News: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबियत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती, सांस लेने में हो रही दिक्कत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एमसीपी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए। इस बार उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी तबीयत की जानकारी खुद उनकी बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें, आज ही उन्हें रूबी हॉल क्लिनिक से डिस्चार्ज किए गए थे, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके कारण उनको एक बार फिर भर्ती कराया गया।
लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने शरद पवार की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''हम बाबा को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।''
यह भी पढ़े -लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च से BJP का विपक्ष पर हमला, कहा असहमति के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं
शरद पवार बुधवार (4 नवंबर) को रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके उनसे बातचीत की थी। उन्होंने पवार को आराम करने की सलाह दी है। इसके जवाब में पीएम मोदी का आभार जताया है।
पिछली बार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में हुए थे भर्ती
इसके पहले शरद पवार को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराए गए थे। 85 वर्षीय शरद पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द (प्ल्यूरिटिक पेन) होने की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. पुरवेज के ग्रांट ने शरद पवार की सेहत को लेकर एक आधिकारिक बयान दिया है। उन्होंने कहा इस समय पवार की तबीयत पहले से बेहतर है। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय तक डॉ. की निगरानी में रखा जाएगा।
Created On :  


