अपराधबोध से परेशान: सपने में बार-बार आ रहा था मरा हुआ दोस्त, कत्ल के 20 दिन बाद कबूला अपना जुर्म

Third Party

AI IMAGE 

  • शराब के नशे में मित्र की हत्या कर खाड़ी में फेंक दिया था शव
  • मकान मालिक को भी विष्णु नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, डोंबिवली. डोंबिवली (पश्चिम) के मोठागांव में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में दोस्त ने अपने मित्र की हत्या कर दी। कत्ल के बाद आरोपी 20 दिन तक चैन की नींद नहीं सो पाया। मृत दोस्त बार-बार उसके सपने में आता था। इससे परेशान होकर कातिल खुद पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के सामने उसने पूरी घटना बयां की और दोस्त के कत्ल का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रभु करकडे और उसके मकान मालिक संदेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन पल्लव उर्फ विशाल कदम और आरोपी करकडे एक साथ घर में शराब पी रहे थे। नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। झगड़ा बढ़ने पर प्रभु गुस्सा हो गया। उसने पल्लव उर्फ विशाल की हत्या कर दी।


मकान मालिक ने मामला दबाने की कोशिश की

विशाल की मौत के बाद करकडे घबरा गया। उसने पूरी घटना मकान मालिक संदेश म्हात्रे को बताई। संदेश ने कहा कि अभी तेरी शादी नहीं हुई है, कत्ल के जुर्म में जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। यह कहते हुए मकान मालिक ने मामला दबाने की कोशिश की। पल्लव का शव बोरे में भरकर दोनों खाड़ी किनारे ले गए। इसके बाद सुनसान जगह पर फेंक दिया। लेकिन, हत्या के बाद प्रभु को एक पल भी चैन नहीं मिला।


(एआई से तैयार सांकेतिक तस्वीर)

अपराधबोध से था परेशान

हत्या के बाद करकडे परेशान रहने लगा। पल्लव हर रात उसके सपने में आता रहा। आखिरकार अपराधबोध से परेशान होकर वह ठाणे क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा और पूरी घटना बता दी। क्राइम ब्रांच ने उसे हिरासत में लेकर विष्णु नगर पुलिस के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम चोपडे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story