आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी मेडिकल प्रवेश की तीसरी सूची में 5961 विद्यार्थियों को सीटें

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी मेडिकल प्रवेश की तीसरी सूची में 5961 विद्यार्थियों को सीटें
  • आयुष चिकित्सा पाठ्यक्रमों की तीसरी मेरिट सूची जारी
  • आयुर्वेद (बीएएमएस), होम्योपैथी (बीएचएमएस) और यूनानी (बीयूएमएस) पाठ्यक्रमों के कुल 5,961 विद्यार्थियों को प्रवेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र राज्य सामाईक प्रवेश परीक्षा (सीईटी) सेल ने आयुष चिकित्सा पाठ्यक्रमों की तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इस सूची में आयुर्वेद (बीएएमएस), होम्योपैथी (बीएचएमएस) और यूनानी (बीयूएमएस) पाठ्यक्रमों के कुल 5,961 विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है। राज्य के 204 मेडिकल कॉलेजों में इन तीनों पाठ्यक्रमों की कुल 13,750 सीटें उपलब्ध हैं। पहली और दूसरी प्रवेश फेरी में 7,116 विद्यार्थियों ने कॉलेजों में प्रवेश लिया था। तीसरी सूची में 5,961 विद्यार्थियों को अवसर दिया गया है, जबकि 673 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों को स्ट्रे राउंड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आयुर्वेद के बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए राज्य के 139 मेडिकल कॉलेजों में कुल 9,303 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 5,041 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। तीसरी फेरी में 4,085 विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है, जबकि 177 सीटें रिक्त हैं।

होम्योपैथी के बीएचएमएस पाठ्यक्रम के लिए राज्य के 57 मेडिकल कॉलेजों में कुल 4,019 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 1,847 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। तीसरी फेरी में 1,683 विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है। इस पाठ्यक्रम में 489 सीटें रिक्त हैं। यूनानी चिकित्सा के बीयूएमएस पाठ्यक्रम के लिए राज्य के 8 मेडिकल कॉलेजों में कुल 428 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 228 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। तीसरी फेरी में 193 विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिला है, जबकि 7 सीटें रिक्त हैं। जिन विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हुए हैं उन्हें बुधवार 4 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे से पहले दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Created On :  

Tags

Next Story