विशेष पहल: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर जिले में लगेगा विशेष जनता दरबार- शंभूराज देसाई

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर जिले में लगेगा विशेष जनता दरबार- शंभूराज देसाई
  • दो महीने में एक बार होगा आयोजन
  • हर जिले में लगेगा विशेष जनता दरबार
  • पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए

डिजिटल डेस्क, मुंबई. राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, शौर्य पदक विजेताओं और उनके परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल की है। राज्य के प्रत्येक जिले में दो महीने में कम से कम एक बार ‘पूर्व सैनिक विशेष जनता दरबार’ आयोजित किया जाएगा। पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री शंभूराज देसाई ने यह जानकारी दी। देसाई ने कहा कि हर जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस जनता दरबार का आयोजन होगा। इसमें राजस्व, भूमि अभिलेख, पुलिस, जिला परिषद, सैनिक कल्याण, सामाजिक न्याय, नगर विकास, कृषि और वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मंत्री देसाई ने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जनता दरबार के जरिए विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का एक ही स्थान पर निपटारा किया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story