Nagpur News: नारायणा स्कूल के प्रधानाचार्य और क्लास टीचर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Nagpur News बोखारा स्थित प्रतिष्ठित निजी स्कूल नारायणा विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक क्लास टीचर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि फीस न चुका पाने के कारण उन्होंने 9 वर्षीय मासूम छात्रा को सहपाठियों के सामने अपमानित किया और उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया। इस सनसनीखेज घटना से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। कोराड़ी पुलिस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।
बोखारा स्थित नारायणा विद्यालय में 9 वर्षीय छात्रा कक्षा 4 में अध्ययनरत है। आरोप है कि पीड़िता के अभिभावक समय पर फीस नहीं भर पाए थे, जिसके चलते स्कूल के प्रधानाचार्य और क्लास टीचर ने छात्रा को हॉल टिकट नहीं दिया। हिंदी भाषा की परीक्षा का पर्चा देने से उसे वंचित कर दिया गया। परीक्षा के दौरान उसे लाइब्रेरी में खड़ा रखा गया, जिससे सहपाठियों के सामने उसका अपमान हुआ और उसके कोमल मन पर गहरा मानसिक आघात पहुंचा।
शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई : यह घटना 28 सितंबर से 4 नवंबर 2026 के बीच की है। इस प्रताड़ना की शिकायत छात्रा के पिता ने संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की थी। मामले की गंभीरता से विभाग द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य और क्लास टीचर के खिलाफ शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) धारा 16, 17 और 29 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 (जेजे एक्ट ) धारा 75 के तहत प्रकरण दर्ज िकया गया है।
यह भी पढ़े -पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक ने फूंक दिया चिकन सेंटर, कुछ मुर्गियां-काउंटर और अन्य सामान खाक
Created On :  


