Nagpur News: जल्द से जल्द प्रलंबित कामों को पूरा करे- महापौर नीता ठाकरे

टाउन हॉल के निर्माणकार्य को लेकर अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Nagpur News महानगरपालिका से शहर के महाल परिसर में श्रीमंत रघुजीराजे भोसले नगर भवन (टाउन हॉल) इमारत का निर्माणकार्य किया जा रहा है। नए वास्तु का दिसंबर माह में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकार्पण करने का प्रयास किया जा रहा है। टाउन हॉल के निर्माणकार्य का महापौर नीता ठाकरे ने निरीक्षण किया। निर्माणकार्य के साथ ही अन्य सुविधाओं को लेकर महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्थायी समिती सभापति शिवानी दाणी, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, नगरसेवक सुधीर (बंडू) राऊत, सचिन नाईक, वैशाली उदापुरकर, मनपा के विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेंद्र राठोड, कार्यकारी अभियंता अश्विनी येलचटवार, उपअभियंता राजीव गौतम, दिलीप वंजारी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ.पीयूष आंबुलकर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टाउन हॉल में प्रस्तावित सभागृह में महानगरपालिका के सदस्य और अधिकारी की बैठक के लिए व्यवस्था, सभागृह में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को तैयार करने और प्रलंबित कामों को पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। महापौर नीता ठाकरे ने प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों को टाऊन हॉल की इमारत के निर्माणकार्य में गुणवत्ता को लेकर पूरी सावधानी बरतने का कड़ा निर्देश दिया है।

सेन्ट्रल विस्टा की तर्ज पर रहेगा भवन : टॉउन हॉल को सेन्ट्रल विस्टा की तर्ज पर तैयार करने का निर्देश केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी ने दिया है। ऐसे में बैठक व्यवस्था के साथ ही विद्युतिकरण, माईक व्यवस्था को बेहतरीन रूप में तैयार किया जाना है। इस संबंध में महापौर, उपमहापौर समेत मनपा के अधिकारियों ने कुछ माह पहले सेन्ट्रल विस्टा का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया था।


Created On :  

Tags

Next Story