बदमाशी हदें पार: अब तो भगवान के पीछे भी हाथ धोकर पड़ गया ब्लैकमेलर, धौंस दिखा पुजारी से वसूल ली रकम

Ai Image
डिजिटल डेस्क, नागपुर। ब्लैकमेलर प्रमोद भागचंदानी की वसूली का खेल अब भगवान के दरबार तक पहुंच गया। मंदिर को अवैध बताकर तुड़वाने की धमकी दी और पुजारी को ही निशाना बनाकर 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी उसकी लालच कम नहीं हुई। पुजारी से 1 लाख रुपये की और मांग करने लगा। इतना ही नहीं, एक किराना व्यापारी को भी दुकान तुड़वाने और मनपा में शिकायत करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया। दोनों मामलों में पुलिस ने उसके खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुजारी को बनाया निशाना, मंदिर तोड़ने की दी धमकी
आरोपी प्रमोद भागचंदानी (55) इंदोरा निवासी है। उसके घर के पास ही एक मंदिर है, जहां परिसर में रहने वाला रितेश दुर्गाशंकर पांडे (26) पुजारी है। मंदिर में आने-जाने के कारण प्रमोद की पुजारी से पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने 12 से 26 सितंबर 2026 के बीच मंदिर के निर्माण को अवैध बताते हुए उसे तुड़वाने की शिकायत करने की धमकी दी। मंदिर पर संकट आने के डर से पुजारी ने उसे 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और वह 1 लाख रुपये की और मांग कर उसे धमकाने लगा। आखिरकार परेशान होकर पुजारी ने जरीपटका पुलिस से शिकायत की।
दुकानदार को भी नहीं बख्शा, 25 हजार वसूले
ब्लैकमेलिंग का दूसरा शिकार परिसर में रहने वाला पवन मंगलानी बना। उसकी 'गुरुगोविंद' नाम से किराना दुकान है। आरोप है कि 10 फरवरी 2023 से 5 सितंबर 2026 के बीच प्रमोद ने दुकान के निर्माण को अवैध बताकर मनपा में शिकायत करने और दुकान तुड़वाने की धमकी दी। इसके बदले उसने 1 लाख रुपये मांगे। लगातार दबाव से परेशान होकर पवन 50 हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गया। इसमें से 25 हजार रुपये वह दे भी चुका था।
दिवाली पर बाकी रकम के लिए बना रहा था दबाव
आरोपी ने बाकी 25 हजार रुपये दिवाली पर देने के लिए पवन पर दबाव बनाया था। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार व्यापारी ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। उसकी शिकायत पर पांचपांवली पुलिस ने गुरुवार को प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक ही परिसर में पुजारी और व्यापारी को निशाना बनाने के इन मामलों ने आरोपी की कथित ब्लैकमेलिंग का नया चेहरा उजागर किया है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
